नाइट क्रिकेट मुकाबले में रामगढ़ की टीम ने भैरोपुर को हराकर शानदार जीत दर्ज किया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 05, 2026
- 47 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सरैया पंचायत में आयोजित मां मुंडेश्वरी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस भव्य उद्घाटन समारोह का नेतृत्व सरैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह ने किया। उनके द्वारा फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की गई, जिसके बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भैरोपुर और रामगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर रामगढ़ टीम के कप्तान मुकेश रजक ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भैरोपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 82 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन रामगढ़ की सधी हुई गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके।
जवाबी पारी में रामगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मात्र 5 ओवर 4 गेंद में ही 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ रामगढ़ ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।
मैच में अंपायर की भूमिका अंकित सिंह और नंदन पटेल ने निभाई, जबकि कमेंट्री का जिम्मा कमलेश सिंह और सामंत सिंह ने संभाला। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मैदान में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


रिपोर्टर