युवक की मौत से मचा हड़कंप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 03, 2026
- 6 views
रोहतास। जिले के संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा गांव में शुक्रवार को अचानक हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में एक युवक को गोली लग गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने क्षेत्र में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


रिपोर्टर