दर्दनाक हादसा: करंट लगने व हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 03, 2026
- 16 views
रोहतास ।जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत अमझोर थाना क्षेत्र के भूंदर बिगहा (केरपा रामडीहरा) गांव में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां बिजली करंट की चपेट में आने से एक लगभग 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बिजली का तार ऊंचा करने का कार्य चल रहा था और इसी दौरान पास में हार्वेस्टर मशीन से कटाई का काम भी हो रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने के बाद युवक अनियंत्रित होकर हार्वेस्टर मशीन के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह 8.30 बजे की घटना बताई जा रही है।
घटना के बाद आक्रोश हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को लेकर करीब 4 घंटे तक हार्वेस्टर मालिक को मौके पर बुलाने और उचित मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक सड़क जाम भी किया गया।
प्रशासन की तत्परता सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन परिजनों के साथ सहयोग में जुटा हुआ है। मामले की जांच जारी है तथा कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इलाज एवं कार्रवाई शव को तिलौथू PHC लाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर से कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


रिपोर्टर