डीएम का डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय पर सख्त निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 02, 2026
- 81 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर-- जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा बुधवार को डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था एवं अभिलेखों के संधारण का गहन जायजा लिया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित सभी कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।
स्वच्छता एवं कार्यालय प्रबंधन पर सख्ती:
जिला पदाधिकारी ने कार्यालय परिसर, गलियारों एवं कक्षों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने संबंधी सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया। साथ ही कार्यालय को धूल-मुक्त रखने, टूटे-फूटे फर्नीचर एवं अनावश्यक सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
फाइलों और रजिस्टरों को खुले में रखने पर भी रोक लगाई गई।आगत एवं निर्गत पंजी में प्रतिदिन पत्रों की प्रविष्टि अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यों की पारदर्शिता और अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके।
कार्यालय प्रधान को निर्देशित किया गया कि हर सप्ताह लंबित पत्रों की समीक्षा कर उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें।सभी पंजियों को विभागीय मानकों के अनुरूप अद्यतन रखने की जिम्मेदारी प्रधान सहायक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी गई।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिदिन कार्य समाप्ति से पहले लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका समाधान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई।
निरीक्षण के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया।


रिपोर्टर