धक्का से युवक की मौत


रोहतास ।जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में कैमूर के एक युवक की मौत हो गई। खुद की शादी के कार्ड बांटने निकले युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिवार के खुशी का माहौल घटना से पल भर में ही मातम में बदल गया। 

   मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेयूरा गांव निवासी स्वर्गीय मोती साह के 27 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

    पुलिस पदाधिकारी के अनुसार घटना शिवसागर थाना क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    परिजनों ने बताया कि युवक की शादी महज 10 दिन बाद होने वाली थी और वह शादी का कार्ड बांटने के लिए निकला था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट