एलपीजी गैस के लिए उपभोक्ता परेशान, लगाने पड़ते हैं लंबी कतार या एजेंसी ऑफिस का चक्कर

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर):- सरकार के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि एलपीजी गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी, वहीं एलपीजी गैस का उठाव 45 दिनों पर करने की बात कही जा रही है। लेकिन गैस एजेंसी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाये  जाने वाले गैस का चेन टूट जाने की वजह से आजकल कड़ाके की धूप और गर्मी में एलपीजी उपभोक्ता गैस एजेंसी से लेकर गैस गोदाम तक लंबी कतार लगाए खड़े नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्ग महिला उपभोक्ता इस लंबी कतार में रोग का शिकार हो रही है या बेहोश हो जा रही हैं।  उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाये जाने वाले सिलेंडर की व्यवस्था को सरकार के द्वारा रोके जाने से आए दिन ग्रामीणों के द्वारा रिजर्ब टेंपो के द्वारा या अपने बाइक के द्वारा गैस लेने के लिए चार  घंटा  6 ,8 घंटा तक लाइन में लगाना पड़ रहा हैं।  ऑनलाइन बुकिंग का कोड गैस एजेंसी को यदि सरकार के द्वारा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी की जाती तो गैस गोदाम और गैस के एजेंसी पर उपभोक्ताओं को लंबी भीड़ नहीं लगाना नहीं पड़ता न लंबी कतारे लगानी पड़ती। किसी-किसी उपभोक्ताओं का ऑनलाइन बुकिंग किए जाने के बाद भी उनका कोड नंबर नहीं आने से भी उपभोक्ता काफी मायूस नजर आ रहे हैं । अब देखना यह है कि यह लंबी विभीषिका की मार कब तक झेलता है  गैस का उपभोक्ता। क्या सरकार उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुंचाने की कोई व्यवस्था करती है या गैस के लिए अतिरिक्त पैसे की व्यवस्था,और  साधन की व्यवस्था करके एजेंसी  का चक्कर कब तक घर से बिना खाए पिए लगाना पड़ेगा आम नागरिकों को।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट