धावां नहर पुल में मिला मानव कंकाल


रोहतास। जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा रोड़ स्थित धावां नहर पुल में मछली मार रहें लोगों को मिला कंकाल। बताया जा रहा है कि नये बिक्रमगंज अनुमंडल के समीप धावां नहर पुल में आज 27 मार्च शुक्रवार की सुबह पांच की संख्या में लोग मछली मार रहें थे। इसी क्रम में उन्हें सुबह 10:20 बजे ये कंकाल नजर आया। जिसे देख वह लोग डर से भाग खड़े हुए। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर यह कंकाल है किसका..और नहर में कैसे आया। जो अब पुलिस के पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट