पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, जलाने की कोशिशें
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 28, 2026
- 31 views
रोहतास।दरिगांव थाना क्षेत्र के माझरकुंड के समीप एक पेड़ से लटका हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने सुबह शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।” पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन तेज कर दी है और संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के मुख्य बिंदु:
हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका पहचान छिपाने के लिए जलाने की कोशिश स्थानीय लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच किया जा रहा है।


रिपोर्टर