5 दिवसीय भूकंप पूर्व तैयारी एवं खोज-बचाव प्रशिक्षण का शुभारंभ

राजगढ़ । राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार व कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम एवं ध्वस्त ढांचा एवं खोज व बचाव संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन गुरूवार को किया गया। यह प्रशिक्षण 30 मार्च, 2026 तक पॉलिटेक्निक कॉलेज राजगढ़ में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि प्रोफेसर पालिटेक्निक महाविद्यलाय श्री राजू जैतवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती माता को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस विभाग, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ, सिविल डिफेन्स वालिन्टियर, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, महाविद्यालय, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डॉ. रजत कुलश्रेष्ठ एवं श्री डी.आर.वर्मा, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट एवं प्लाटून कमाण्डर श्री सुनिल अहिरवाल होमगार्ड द्वारा भूकंप जैसे आपदाओं के समय त्वरित प्रतिक्रिया, खोज एवं बचाव तकनीक, आपदा प्रबंधन के समन्वयित प्रयास तथा ध्वस्त संरचनाओं में सुरक्षित तरीके से कार्य करने के संबंध में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना, जन-धन की हानि को न्यूनतम करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट