आज़मगढ़ में ‘गोल्डन ट्रेडर्स’ का भव्य शुभारंभ, निवेश सेवाओं से मिलेगा नया आर्थिक अवसर
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Mar 24, 2026
- 18 views
आज़मगढ़। शहर के मौजा-देवपार स्थित आज़मगढ़-फ़ैज़ाबाद रोड पर सोमवार को ‘गोल्डन ट्रेडर्स’ नामक नए वित्तीय व्यापार प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। प्रतिष्ठान का उद्घाटन विधायक दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के नए संस्थान क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव (मिर्जापुर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता वसीम अहमद (लालगंज) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए उपयोगी बताया। गोल्डन ट्रेडर्स के माध्यम से निवेशकों को बीएसई, एनएसई, कमोडिटीज एवं म्यूचुअल फंड में ट्रेडिंग से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्थान के संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को सुरक्षित, पारदर्शी और बेहतर निवेश विकल्प उपलब्ध कराना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


रिपोर्टर