नगर पंचायत की बैठक में पिछली कार्यों में अनियमितता की चर्चा से असंतुष्ट वार्ड पार्षदों ने अग्रिम योजनाओं की चर्चा से हुए विमुख

किसी भी योजनाओं की जांच कराने को स्वतंत्र- नगर पंचायत अध्यक्ष 

वार्ड पार्षदों द्वारा की जाती अनुचित भाषाओं का प्रयोग, कार्यपालक पदाधिकारी की आरोप, तो वार्ड पार्षदों ने कहा सोच की दोष, साक्ष्य प्रस्तुत करें--

बिहार-- कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा नगर पंचायत सामान्य बोर्ड की बैठक में पिछली कार्यों में अनियमितता की चर्चा से असंतुष्ट हो वार्ड पार्षदों द्वारा आगे की योजनाओं पर असहमति जताते हुए चर्चा से इंकार किया गया। आपको बताते चलें की विगत दिन नगर पंचायत में अग्रिम विकास कार्य योजनाओं के लिए बैठक हुई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज, स्वच्छता प्रभारी, जेई, सभी वार्डो के वार्ड पार्षद सम्मिलित हुए, चर्चा के दौरान वार्ड पार्षदों ने कहा स्ट्रीट लाइट की सहमति पिछली बैठक में देने के बावजूद नहीं लगाया गया, जिसको लेकर नगरवासीयो में नाराजगी दिख रही है। वार्ड क्रमांक एक अरुण कुमार पाल द्वारा लालापुर मं निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे ईंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया की जेई द्वारा जांच नहीं किया जा रहा है। जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा वार्ड पार्षदों को काम रोकने हेतु बोला गया, साथ ही उन्होंने कहा जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाती है। होल्डिंग बैनर टैक्स की 4 वर्षों से सहमति दिए जाने के बाद भी नहीं वसूला गया, जिस पर वार्ड पार्षदों ने कहा राजस्व की भारी क्षति हो रही है। वार्ड पार्षदों द्वारा पिछली कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया गया। जिसके बाद आगे की योजनाओं पर चर्चा नहीं हो सका।

तो नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने कहा की यदि किसी को भी कहीं से शिकायत है तो वह जांच कराने के लिए स्वतंत्र हैं। जहां कहीं भी शिकायत मिलता है तत्काल जांच कराया गया।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने वार्ड पार्षदों द्वारा अनुचित भाषाओं की प्रयोग का आरोप लगाया, तो वार्ड पार्षदों का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी की भावनाओं की दोष है, यहां का हर एक युवा नारी शक्ति का सम्मान करता है, यदि किसी ने अभद्रता की है तो साक्ष्य प्रस्तुत करें, कार्रवाई के लिए सहमत हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट