ईद पर्व के मद्दे नजर दुर्गावती पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट


दुर्गावती (कैमूर):- ईद के पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे भरे माहौल में मनाने की अपील करते हुए दुर्गावती पुलिस ने शुक्रवार शाम दुर्गावती बाजार होते हुए अन्य क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च में काफी संख्या में पुलिस के जवान भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न गावो होते हुए वापस थाने पर समाप्त हुआ।

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क है पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है और रहेगी । उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनाने की अपील की।इस दौरान सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पंडित, राजकुमार सिंह, सुधा कुमारी, ईशा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट