आर.एस.के पब्लिक स्कूल में इफ्तार पार्टी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 19, 2026
- 31 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन रोहतास। बस्तीपुर स्थित आर.एस.के पब्लिक स्कूल में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
इफ्तार पार्टी में सभी समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। रोजेदारों ने एक साथ नमाज़ अदा कर देश और समाज में शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।
इस अवसर पर रोजा रखने वाले मो. ऐजाज अंसारी, ईशा अंसारी सहित कई गणमान्य लोगों ने आनंद सिंह के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
दावत-ए-इफ्तार के दौरान पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी ने मिलजुल कर रोजा खोला। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और भाईचारे से ओतप्रोत रहा।
अंत में निदेशक आनंद सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं।
इस मौके पर अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी, प्रशांत कुमार, अरविंद भारती, राज नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर