भारत की जनगणना- 2027 के प्रथम चरण पर जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 19, 2026
- 80 views
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर -----जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय भारत की जनगणना- 2027 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर डीडीसी बृजेश कुमार,अपर समाहर्ता श्री मेधावी,अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, जिला योजना पदाधिकारी सह- ओएसडी संदीप कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ सभी चार्ज पदाधिकारी प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए।
जिला पदाधिकारी ने उद्घाटन संबोधन में बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रारंभिक कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है ।जनगणना हमारे लोकतंत्र को आधार प्रदान करती है, इसके महत्व के कारण इसे भारत के संविधान में सम्मिलित किया गया है ।भारतीय जनगणना एक समृद्ध परंपरा है और इसे विश्व में सर्वश्रेष्ठ जनगणना होने का गौरव प्राप्त है।
डीएम ने बताया है कि भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है ।आगामी दशकीय जनगणना देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद आठवीं जनगणना होगी ।जनगणना प्रत्येक 10 वर्ष पर की जाती है, भारत की जनगणना क्रम के अनुसार 2021 में निर्धारित थी परंतु कोविड एवं अन्य कारणों से स्थगित कर दी गई।अब 2027 में कराई जा रही है
डीएम ने बताया है कि भारत की जनगणना 2027 विशिष्ट और उल्लेखनीय है क्योंकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिससे जनगणना आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों माध्यमों से सीएमएमएस के माध्यम से एचएलबीसी वेब पोर्टल के द्वारा किया जाना है।
उन्होंने बताया है कि जनगणना 2017 दो चरणों में संपादित किया जाना है जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाना है। शिवहर एक्सप्रेस साप्ताहिक अखबार एवं सहारा न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने खबर को प्रमुखता ली है तथा द्वितीय चरण का कार्य माह फरवरी 2027 में कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया है कि शिवहर जिला में जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है साथ ही जनगणना कार्य के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु जनगणना कोषांग का भी गठन किया गया है। शिवहर जिला में कुल 6 चार्ज है। कुल अनुमानित मकान सूचीकरण ब्लॉकों की संख्या 1318 है तथा सुरक्षित सहित प्रगणको को एवं प्रयवेक्षक की संख्या 1602 है जिनके द्वारा कार्य किया जाना है।
डीएम ने बताया कि इन मास्टर पर शिक्षकों के द्वारा 24 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा जिसका प्रशिक्षण 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 निश्चित है।
डीएम ने जिला के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है की प्रथम चरण के अंतर्गत जनगणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्त प्रगणको को एवं प्रयवेक्षक द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न का सही सही उत्तर दे ताकि सही आंकड़ों के द्वारा आगे आने वाले समय में योजनाएं बनाई जा सके एवं उन योजनाओं का लाभ आम जनों को प्राप्त हो सके।


रिपोर्टर