कर्णपुरा पंचायत भवन पर 16 मार्च को सरकारी योजनाओ को लेकर कैंप का आयोजन

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट


(कैमूर) दुर्गावती:- बिहार की समृद्धि यात्रा के सिलसिले में कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड की ग्राम पंचायत कर्णपुरा के पंचायत भवन पर 16 मार्च को सरकारी योजनाओं का कैंप लगेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इन कैंपों में नल-जल-नाली योजना से लेकर भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाओ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था-विधवा-निशक्तता पेंशन, आवास योजना, लेबर कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, EWS/OBC/EBC प्रमाण पत्र, वंशावली, राशन कार्ड आदि के आवेदन लिए जाएंगे। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। कनीय अभियंता (PHE/लोक निर्माण), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति व सांख्यिकी पदाधिकारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक, लेखपाल व अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी स्टॉल लगाकर सेवाएं देंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट