बेलांव थाना परिसर में एसपी का जनता दरबार कल

प्रखंड संवाददाता सूचित पाण्डेय कि रिपोर्ट 

कैमूर (बेलांव):- थाना परिसर में शनिवार को कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि जनता दरबार का आयोजन अपराह्न 4 बजे से होगा। जनता दरबार का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गई है और सभी से जनता दरबार में शामिल होने की अपील की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट