नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगा बिहार का विकास – बैरिस्टर सिंह
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 12, 2026
- 20 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।जदयू के प्रवक्ता, रोहतास के वरिष्ठ अधिवक्ता नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बैरिस्टर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राज्य में विकास की योजनाएं बनाई और पिछले करीब 20 वर्षों में लगातार विकास के लिए काम किया है, जिसके परिणाम आज पूरे बिहार में दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारियों के दिलों में राज करते हैं और उनके मार्गदर्शन में ही सरकार आगे भी चलती रहेगी। जातीय समीकरणों और जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली राजनीति सफल नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग चमचागिरी की हद पार कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है।
राज्यसभा सदस्य बनने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि आगे क्या होता है, यह समय बताएगा। पाटलिपुत्र की धरती एक बार फिर इतिहास दोहराएगी और इसके सूत्रधार नीतीश कुमार ही होंगे।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में बैरिस्टर सिंह ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा होगी तो इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि अभी तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की बात नहीं कही है।
उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि नीतीश कुमार
राज्यसभा सदस्य बनें, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर बने रहें। इसलिए जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने के बजाय इंतजार करना चाहिए। बैरिस्टर सिंह ने दावा किया कि नीतीश कुमार 2025 से 2030 तक भी सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं और जिस तरह वे अब तक कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, उसी तरह 11वीं बार भी जदयू के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।


रिपोर्टर