फंड आने के बाद ओभर ब्रीज में काम नहीं लगने से लोगों में आक्रोश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 11, 2026
- 53 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।मई 2023 से बंद डेहरी ऑन सोन स्थित मकराइन - पाली रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत करने के लिये 13 करोड़ का फण्ड सितम्बर 2024 मे मिला और कार्य पूरा करने का लक्ष्य सितम्बर 2025 था लेकिन अभी तक कार्य को पूरा नहीं किया गया l RTI के अनुसार 31/3/2026 तक किसी भी हालत मे ROB को चालू करना है लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुये ऐसा नहीं लगता है की समय सीमा के अंदर ROB चालू हो पायेगा l रेलवे अधिकारीयों का नाकामी का जीता जगता सबूत है l इसके लिये दोषी कौन है l महाप्रबंधक, हाजीपुर और मण्डल रेल प्रबंधक, डीडीयू संज्ञान मे लेकर कार्यवाही करें नहीं तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा l डेहरी शहर का व्यापार बर्बाद हो गया और सैकड़ो मरीज़ो की जान चली गई समय पर डेहरी शहर नहीं पहुँच पाये l मौके पर टीम डेहरीयंस के संस्थापक सह अध्यक्ष चन्दन कुमार, संयोजक आर के सिंह, अमित कुमार,संतोष सिंह,राजन गुप्ता, धनंजय कुमार, बिट्टू गुप्ता, रवि कुमार, आयुष कुमार, आशीष कुमार, सुमित कुमार, गौतम कुमार कुंडू, अमित सोनी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे l


रिपोर्टर