गुमशुदा पीड़िता की सफल बरामदगी

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास।इंद्रपुरी थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या-33/26 में दर्ज गुमशुदगी के मामले में लापता पीड़िता को पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है।बरामदगी के उपरांत पीड़िता का माननीय न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183(1) के अंतर्गत बयान दर्ज कराया गया। उक्त प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पीड़िता को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।रोहतास जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा/लापता व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी हेतु निरंतर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट