संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

संवाददाता पारस नाथ दुबे

डेहरी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवरिया के समीप नहर से गुरुवार के सुबह संदिग्ध अवस्था में 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. सूचना पर पहुंची डेहरी मुफस्सिल थाना ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। शव की पहचान डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजय शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र दीपू शर्मा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पेशे से बढई विजय शर्मा ने सिसकते हुए कहा कि मृतक पुत्र टेंट पंडाल का कार्य करता था। दो मार्च से बिना किसी सूचना के घर से गायब था। नाते रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की जा रही थी।लेकिन उसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो रहा था। गायब होने की मौखिक सूचना डेहरी मुफस्सिल थाने को तीन मार्च को दी गई थी।होली पर्व के कारण चार मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं कराया था। पांच मार्च को गांव के समीप नहर में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।भरोसा नहीं था कि पुत्र का शव होगा।पानी काफी कम होने के कारण डूब कर मरने की आशंका नहीं है।गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है।जरूर किसी ने मेरे पुत्र की हत्या कर नहर में शव फेंक दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट