खड़ी कंटेनर में ट्रक ने मारी टक्कर चालक की मौत खलासी घायल

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के दहियाव गांव के पास NH-19 पर खङी कंटेनर मे पिछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकी खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वहीं घायल खलासी को प्राथमिक इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती भेजा गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृत चालक रामकरण उम्र 54 बर्ष पिता पटेल सिंह ग्राम बंटखानी तहसील बेहरोर जिला अलवर राजस्थान, घायल खलासी जनवेद पिता अतन सिंह इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार दहियाव गांव के पास मंगलवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के किनारे एक कंटेनर खड़ी थी जिसमें पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वहीं घायल खलासी को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट