विवाद सुलझाने में तीन प्राथमिकी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 05, 2026
- 7 views
रोहतास। जिले के दरिहट थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर गाँव में जमीनी विवाद को सुलझाने को लेकर बीते मंगलवार को पंचायती चल रही थी कि इसी दौरान एक पक्ष का समर्थक चौपहिया गाड़ी से लाइसेंसी हथियार लेकर वहाँ जा पहुँचा। उसे देखकर ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी कि वह व्यक्ति लोगों को यहाँ डराने-धमकाने की नीयत से आया है। इस अफवाह से एक पक्ष ने जिसमें अधिकांश ग्रामीण थे, दूसरे पक्ष के लोगों को घेर लिया। मौके से दरिहट थाना द्वारा बचाकर सुरक्षा की दृष्टि से थाना-परिसर में रखा गया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दंडाधिकारी तथा दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी ने बताया है कि इस घटना में दो लाइसेंसी हथियार,एक एयरगन, 29 जिन्दा कारतूस तथा एक चौपहिया वाहन जब्त करते हुए दोनों पक्षों के कुल 24 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है और जब्त हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। साथ ही इस घटना में अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। रोहतास पुलिस ने जनता से अपील किया है कि किसी भी तरह के अफवाह पर विश्वास न करें। अफवाह की स्थिति में नजदीकी थाने या फिर पुलिस नियंत्रण-कक्ष को अविलम्ब सूचना दें।


रिपोर्टर