बाद विवाद प्रतियोगिता में तीन बच्चों को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 



दुर्गावती (कैमूर)- दिनांक 24.02.26 मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अंतर्गत इंटर स्तरीय कर्णपुरा उच्च विद्यालय के प्रांगण में महिला एवं बाल सशक्तीकरण के विषय पर  छात्र एवं छात्राओ के बिच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दुर्गावती के थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में करवाई गई जिसमे प्रतिभागी छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


जिसमें प्रथम पुरस्कार मधु कुमारी कक्षा 9th, को तथा द्वितय पुरस्कार खुशी कुमारी कक्षा 11th, को एवं तृतीय पुरस्कार पूजा कुमारी (मुक एवं बधिर ) कक्षा 11th को पुरस्कार थाना अध्यक्ष के द्वारा देकर  सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट