रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए विधायक ने सदन में किया मांग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 24, 2026
- 233 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)- रामगढ़ विधानसभा के बसपा विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू के द्वारा मंगलवार को सदन में दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर कर्मनाशा बाजार एवं खङसरा गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए मांग किया गया। उन्होंने कहा कि वर्षों से ग्रामीणों की मांग रही है लेकिन दोनों जगहो पर आज तक रेलवे ओवर ब्रिज नहीं बनाया गया। बताते चलें कि इसे लेकर कई बार ग्रामीणों के द्वारा कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया तो वहीं खङसरा गांव के लोगों के द्वारा वोट का बहिष्कार भी किया गया। लेकिन अभी तक रेलवे ओवरब्रिज नहीं बना जिसे लेकर विधायक के द्वारा एक बार फिर सदन में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई।


रिपोर्टर