कैमूर अधिवक्ता संघ के सचिव के पिता के श्राद्ध कर्म में पहुंचे दिग्गजों ने की श्रद्वांजलि अर्पित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 24, 2026
- 54 views
कैमूर-- व्यवहार न्यायालय भभुआं कैमूर अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पाण्डेय के गृह निवास चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव पहुंच दिग्गजों ने अधिवक्ता के पिता के श्राद्ध कर्म में पहुंच की श्रद्धांजलि अर्पित। आपको बताते चलें की कैमूर के जाने-माने पहलवान स्वर्गीय श्री प्रहलाद पांडेय के पुत्र स्वर्गीय दद्दन पांडेय का इलाज के क्रम में विगत 11 फरवरी को निधन हो गया जिनके सुपुत्र भभुआं अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पांडेय के द्वारा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि दिया था, वही दशगात्र दिनांक 21. 02. 2026 दिन शनिवार को था, ब्राह्मण भोज एवं भंडारा दिनांक 23. 02. 2026 दिन सोमवार को किया गया। जिस मौके पर पहुंच विजय कुमार पांडेय, बृजभूषण पांडेय,विजय कुमार पांडेय, विपिन पांडेय, विपुल पांडेय, आदित्य पांडेय सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं व पत्रकारों ने श्रद्धा पूर्वक तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अधिवक्ता संघ के सचिव मंटू पांडेय द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री ददन पांडेय के श्राद्धकर्म में सम्मिलित ब्राह्मणों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


रिपोर्टर