हत्याकांड का पर्दाफाश विरोधियों को फंसाने के लिए सगे भाइयों ने ही की थी भाई की हत्या

रिपोर्ट संदिप कुमार



कैमूर - जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो रिश्तों के कत्ल और साजिश की एक खौफनाक दास्तान है। आपको बता दें कि बीते 10 दिसंबर 2025 को शिवो गांव के पास एक नहर से सुधाकर नारायण तिवारी नाम के व्यक्ति की लाश बरामद हुई थी। मृतक के पिता नचकु तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ भभुआ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एफएसएल (FSL) टीम, सीसीटीवी फुटेज और डंप डेटा की वैज्ञानिक जांच के बाद जो सच सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए।भभुआ के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि सुधाकर की हत्या उन 5 लोगों ने नहीं, बल्कि उसके सगे भाइयों 'गणेश तिवारी और आदित्य तिवारी' ने की थी।हैरानी की बात यह है कि दोनों भाइयों ने गांव के जिन लोगों से उनका पुराना मुकदमा चल रहा था, उन्हें इस हत्या के केस में फंसाने और जेल भिजवाने के लिए अपने ही सगे भाई की बलि चढ़ा दी। पुलिस ने इस कुत्सित प्रयास और खौफनाक साजिश को नाकाम करते हुए दोनों आरोपी भाइयों गणेश और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट