अपाचे बाइक से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 20, 2026
- 163 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर - बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब खपाने के नए-नए तरीके आज़मा रहे हैं। लेकिन कैमूर जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने इन तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अपाचे बाइक से महंगी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है और मौके से दो युवा तस्करों को धर-दबोचा है। गुप्त सूचना और चेकिंग के आधार पर एक अपाचे मोटरसाइकिल को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान महज 19 और 22 साल के युवाओं के रूप में हुई है। इनमें 22 वर्षीय निबुल कुमार यूपी के चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी 19 वर्षीय आनंद कुमार कैमूर के ही रामगढ़ थाना क्षेत्र के जर्मुना गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में कुल 23.88 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। फिलहाल रामगढ़ थाना पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें जेल भेजने की अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


रिपोर्टर