अज्ञात चोरों ने किसान की एक दुधारू भैंस चुराई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 20, 2026
- 117 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)- बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की दुधारू भैंस की चोरी कर ली जिस संबंध में किसान ने थाने में आवेदन दे चोरी की भैंस का पता करने तथा चोरों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त समाचार के मुताबिक थाना क्षेत्र के दहियाव गांव में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में बाँधी गई भैंसों को किसान का बाहर से दरवाजा बंद कर खोल लिया। जब भैंस की हड़बड़ाहट महसूस हुई तो किसान दरवाजा खोलना चाहा लेकिन दरवाजा बंद था। उसके बाद किसान विजय कुमार चौबे उर्फ रुना चौबे ने पुलिस के 112 नंबर डायल कर फोन की तथा अपने परिजनों को फोन की जब तक दरवाजा खुले तथा पुलिस आती तब तक चोर भैंस को लेकर चंपत हो गए थे। गली मत यह रही की भैंस को लादऩे के क्रम में दो भैंस भाग कर दरवाजे पर चली आई जिसके कारण अन्य भैंस बच गई।


रिपोर्टर