मेहतर सेवा संघ बिहार के बैनर तले गरीबों के बीच कंबल वितरण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 16, 2026
- 14 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन, रोहतास। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेहतर सेवा संघ बिहार के तत्वावधान में समाज के गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डेहरी के एनिकट अनुमंडल के निकट काली स्थान प्रांगण में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अमित पटेल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस जगत में गरीब एवं असहायों की सेवा सर्वोपरि है। जरूरतमंदों की सहायता करने से आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि वे निष्ठा और लगन के साथ समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू देवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष वीर बसंत लाल, रोहतास जिलाध्यक्ष शशि कुमार, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार एवं डेहरी नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे लोगों में खुशी देखी गई। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाता है।


रिपोर्टर