बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ 04 शराब तस्कर चढ़े आरपीएफ के हत्थे


संवाददाता, पारस नाथ दुबे

डेहरी रोहतास। आरपीएफ डेहरी ऑन सोन द्वारा शराब तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, प्रधान आरक्षी शेख अस्फुद्दीन सिद्धिकी, प्रधान आरक्षी सरफराज अहमद हुसैन, प्रधान आरक्षी रमाशंकर सिंह, आरक्षी शैलेश कुमार व आरक्षी अभिमन्यु सिंह के द्वारा डेहरी ऑन सोन स्टेशन के पास DFCCIL लाइन के मालगाड़ी से 16 बोरे व 02 बैग में शराब तस्करी कर अवैध शराब ले जा रहे तीन व्यक्तियों (1) मनोज चौधरी, उम्र-36 वर्ष, पे0 स्व0 रामचलितर चौधरी,साकिन- केशव मार्केट भुईया टोला कोचढ़ वार्ड संख्या 14, थाना- बारून, जिला औरंगाबाद (बिहार) (2) उपेंद्र कुमार,उम्र- 33 वर्ष, पे0 मूरली चौधरी, साकिन- केशव मार्केट भुईया टोला कोचढ़ वार्ड संख्या-14 थाना- बारून, जिला- औरंगाबाद (बिहार) व (3) विनोद कुमार, उम्र- 14 वर्ष पे0 कृष्ण बिन्द, साकिन-हसनपुर, थाना-गोह, जिला-औरंगाबाद (बिहार) को पकड़ा गया तथा 02 व्यक्ति जितेंद्र चौधरी उर्फ नटवा पे0- महेन्द्र चौधरी, तथा जितेंद्र साव उर्फ तेली पे0 कामेश्वर साव दोनों निवासी लाल बंगला त्रिलोकीनगर थाना डालमियानगर, जिला रोहतास(बिहार) मौके से फरार होने में सफल हो गए | मौके पर कागजी कार्यवाही करते हुये कुल 02 लाख 26 हजार आठ सौ तेईस रुपए मूल्य का 466 लिटर अवैध शराब जप्त किया गया तथा एक महिला चिन्ता देवी उम्र करीब 40 वर्ष पति स्व0 बिनोद भूइया, साकिन- केशव मार्केट भूइया टोला वार्ड संख्या-14, थाना-बारूण, जिला-औरंगाबाद बिहार को 1822/- रुपए मूल्य का 40 लिटर टनाका देशी शराब के साथ डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म संख्या-04/05 से गिरफ्तार किया गया जिसने पूछने पर बताया कि वो झारखंड से शराब लेकर आ रही है | समस्त कागजी कार्यवाही करने के बाद बरामद 2लाख 27 हजार 645 रुपए मूल्य का 506 लिटर अवैध शराब के साथ चारो शराब तस्कर को विधिक कार्यवाही करने वास्ते उत्पाद थाना सासाराम को सुपुर्द किया गया | उक्त कार्यवाही से इलाके में शराब तस्करो के बीच हड़कंप मच गया है |

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट