कोंच में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

 संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट 

कोंच(गया)-- बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, कोंच उत्तरी मंडल के तत्वावधान में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोच स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 7:30 बजे किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंजीत कुमार सिंह ने की कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और 'पंडित दीनदयाल अमर रहें' व 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारों के साथ की गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित जी की जीवनी और उनके 'एकात्म मानववाद' व 'अंत्योदय' के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका सपना आज भी प्रासंगिक है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवमुनी शर्मा, महामंत्री अनकेश्वर सिंह, महामंत्री संवार शर्मा, पिंटू शर्मा, रामचंद्र शर्मा, महेश सिंह, रामाधार सिंह, पिंकी देवी, सामासीब पासवान, रामचन्द्र चन्द्रवंशी, मुरारी शर्मा और उमेश शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट