सडक दुर्घटना में चार की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 10, 2026
- 9 views
रोहतास। जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए है।
पहली घटना काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी की है, जहां ऑटो व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार 6 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के जितेंद्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार एवं रामजी प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, घटनास्थल पर एक लाइन में ट्रकों की लाइन लगने की वजह से रास्ता वनवे जैसा हो गया था।
दूसरी घटना तिलौथू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतक बाइक चालक तुंबा निवासी राम कुमार पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है।
तीसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र की है, जहां खनिता चौक बाजार के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजरी गांव निवासी अलख लाल के 40 वर्षीय पुत्र विमलेश लाल के रूप में हुई।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।


रिपोर्टर