अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज


रोहतास । जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, एसडीएम और नगर आयुक्त खुद संभाल रहे मोर्चा। जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम नेहा कुमारी और नगर आयुक्त विकास कुमार लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सड़क और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर को सुचारु, सुरक्षित और जाम मुक्त बनाना प्राथमिकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट