एस एस सी में सफल अभ्यर्थियों को एसडीएम ने किया सम्मानित


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में महावीर क्विज & टेस्ट सेंटर से पढ़कर इस बार लगभग 25 छात्र SSC GD में सफल हुए हैं।


रविवार को सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिक्रमगंज SDM प्रभात कुमार उपस्थित हुए। सफल छात्रों को बिक्रमगंज एसडीएम तथा संस्था के जॉब होल्डर के हाथों सम्मानित किया गया। सफल अभ्यर्थियों को संस्था के प्रतीक चिन्ह, डायरी, पेन के साथ सम्मानित किया गया।


 एसडीएम प्रभात कुमार ने बच्चों को मोटीवेट करते हुए कहा, सिर्फ नौकरी लेना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि मानवता को भी जिंदा रखना है।नौकरी के दौरान और अधिक सजग रहने की जरूरत है।


वहीं, संस्था के संस्थापक छोटेलाल सिंह ने सफल छात्रों को सम्मानित करने के साथ साथ अध्ययनरत छात्रों को सफलता का मूल मंत्र दिया। इस मौके पर सैकड़ों जॉब होल्डर और छात्र उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट