फर्जी दरोगा गिरफ्तार


रोहतास । डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आज शनिवार को पुलिस ने फर्जी दारोगा, सिपाही समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो, दो लोहे एवं लकड़ी से बना नकली रायफल, प्लास्टिक का बना हुआ पांच पिस्टल, फाइबर एवं मेटल से बना एक पिस्टल, दो सेट वर्दी, एक फाइबर स्टिक, एक कांबेट पिट्ठू बैग, एक बैटन रोल और दो हालिस्टर जब्त किया गया है। ये सभी पुलिस के वेश में सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।


पूछताछ में डबल स्टार लगाए हुए युवक ने अपना नाम शत्रुघ्न, गांव शम्भू बिगहा का निवासी बताया वहीं उसकी वर्दी के नेमप्लेट में सूर्य जी लिखा हुआ था। बिना स्टार वाली वर्दी पहने उसी गांव का राहुल कुमार तथा सादे लिबास में एक युवक इसी गांव का शशि कुमार जबकि एक युवक औरंगाबाद जिले के निवासी प्रिंस कुमार बताया जाता है।


 हालांकि गिरफ्तार युवकों के परिजनों का कहना हैं कि ये युवक एक टोली बनाकर रील बनाने का काम करते हैं। अब तक उनका कई रील भी ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट