बाइक की डिक्की से चोरी मामले में उद्भेदन


रोहतास।सासाराम में बाइक की डिक्की और बच्चे के बैग से चोरी के मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अड्डा रोड से बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ा ले गए 1.10 लाख रुपये में से 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस वारदात में कोढ़ा गैंग की पहचान हुई है। वहीं, यूको बैंक के पास आठ वर्षीय बच्चे से पीठू बैग में रखे एक लाख रुपये की चुराए गए चेन मामले में पुलिस ने तिवारी गैंग से जुड़े अपराधी के घर से एक लाख रुपये की बरामदगी की है। दोनों मामलों में आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट