इंडियन सेंट्रल स्कूल में पाँच दिवसीय खेलकूद समारोह का समापन

 संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- इंडियन सेंट्रल स्कूल, ए.टी. गेट, गया में पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का सफल समापन किया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधन एवं खेल शिक्षकों की देखरेख में किया गया। इसमें कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा नवम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, कबड्डी एवं 100 मीटर दौड़ प्रमुख रूप से आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। विद्यालय निदेशक विनोद कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट