कोंच प्रखंड सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित

संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट 

कोंच(गया)-- प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन करना और सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना था।जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान प्रोग्राम पदाधिकारी संजय कुमार, पशु-चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार, अंचल कार्यालय के कर्मी और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

 जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड में त्रुटि, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, और मनरेगा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ विपुल भारद्वाज ने कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया। जिन शिकायतों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। पशु चिकित्सा विभाग और आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर डॉ. अविनाश कुमार और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और उनकी शंकाओं को दूर किया। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे आयोजनों से प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट