भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 31, 2026
- 9 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
चाकंद------- भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को ऊबेरस मैरिज हॉल, चाकंद में किया गया। भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति एवं भारत विकास परिषद, अनुग्रहपुरी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीनाथ यादव ने की। मुख्य अतिथि रंजीत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि अमृतेश कुमार तथा मुख्य वक्ता दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. विकल कुमार सिंह रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि सामान्य ज्ञान से विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, परंपरा एवं विविधता को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने नियमित अध्ययन का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संयोजक विनोद प्रसाद, सह-संयोजक इरफान अंसारी, व्यवस्था प्रमुख राहुल कुमार रौशन एवं मंच संचालक सत्य प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर सोनू कुमार, नवीन यादव, संजय गोस्वामी, संजीत पांडे एवं राजेन्द्र विश्वकर्मा मौजूद रहे। रविश कुमार, विशाल कुमार, अंशु कुमारी, रिंकी रविदास, स्नेहा दास, सलोनी दास एवं वर्षा कुमारी ने सक्रिय सहयोग किया।


रिपोर्टर