बीबी पेसरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी शुरू

 संवाददाता ब्रजेश सिंह की रिपोर्ट 

बाराचट्टी(गया)-- बाराचट्टी प्रखंड के बीबी पेसरा गांव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में गांव में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कथा का शुभारंभ 8 मार्च 2026 से होगा और 16 मार्च 2026 को भव्य भंडारा के साथ समापन किया जाएगा। आयोजन को लेकर महिलाओं, युवाओं और वृद्धजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। आयोजन को सफल बनाने के लिए चंदा संग्रह शुरू कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है।बैठक में समिति का गठन भी किया गया, जिसमें सुरेश प्रसाद को अध्यक्ष, विजय पासवान को संरक्षक, घनश्याम उर्फ मुन्ना प्रसाद को उपाध्यक्ष और विनोद प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट