किसानों की डिजिटल पहचान को लेकर एसडीओ-बीडीओ ने लिया अभियान का जायजा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 05, 2026
- 25 views
संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट
कोंच(गया)-- प्रखंड में किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फार्मर आईडी महाअभियान का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने किया। उन्होंने उसास, देवरा सहित विभिन्न पंजीकरण केंद्रों पर पहुंचकर 2 से 4 फरवरी 2026 तक चल रहे अभियान के तीसरे चरण की प्रगति की समीक्षा की।
अधिकारियों ने कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा व अन्य योजनाओं के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। बिना आईडी के लाभ रुक सकता है। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है। एसडीओ ने किसानों से आवश्यक दस्तावेज लेकर समय पर पंजीकरण कराने की अपील की।


रिपोर्टर