चंदौती कृषि बाजार समिति परिसर का विधानसभाध्यक्ष ने किया निरीक्षण,78.50 करोड़ की परियोजना से किसानों को मिलेगा लाभ

संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- बिहार विधानसभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को गया अंतर्गत चंदौती स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में नवनिर्मित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि लगभग 56.48 एकड़ में विकसित यह परियोजना 78.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है, जो किसानों, व्यापारियों और आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण किए जाएंगे।

समीक्षा में बताया गया कि वेट ब्रिज, प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस, पार्किंग, ट्रक ले-बाई, गोदाम, रिटेल शॉप, सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लोडिंग-अनलोडिंग प्लेटफॉर्म सहित कई महत्वपूर्ण संरचनाएं तैयार हो चुकी हैं। इससे शहर में जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस आधुनिक बाजार समिति के संचालन से किसानों को उचित मूल्य मिलेगा, बिचौलियों की भूमिका घटेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट