शिवसागर स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का हुआ शुभारंभ


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी आनसोन रोहतास।नए सिस्टम में 70 रुट की क्षमता।पूर्व मध्य रेल का डीडीयू रेल मंडल ने रिकॉर्ड अवसंरचना का विकास,उन्नयन वआधुनिकीकरण जैसे कार्य करते हुए सुचारू रेल परिचालन एवं परिचालन क्षमता में वृद्धि हेतु भी निरंतर कार्य कर रहा है।इसी उन्नयन के क्रम में आज शीवसागर स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना की गई।जिसका शुभारंभ डीडीयू रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के उचित मार्गदर्शन में सीनियर डीएसटीई , डिप्टी सीएसटीई वर्क अजय कुमार पाठक, बिक्रमा राम एवं डीएसटीई स्वाति कुमारी, सतीश कुमार 

की उपस्थिति में नए सिस्टम के साथ रेल परिचालन का शुभारंभ किया गया।

 यह इंस्टॉलेशन 1998 के सबसे पुराने PI इंस्टॉलेशन की जगह ले ली है जिसमें मलटी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर ,हैसडैग जैसे कई दूसरे एडवांस सिग्नलिंग इक्विपमेंट तकनीक से स्टेशन को लैस कर दिया गया है। इस स्टेशन को 70 रूट क्षमता के साथ अनेकों अत्याधुनिक सिगनलिंग संबंधी सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है। जो ग्रैंड कार्ड सेक्शन में

 ट्रेनो के परिचालन में स्पीड बढ़ाने के लिए जरूरी था।यह उपलब्धि प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, पूर्व मध्य रेल के दिशानिर्देश, मंडल रेल प्रबंधक डीडीयू के उचित मार्गदर्शन तथा मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता ड्राइंग एवं डिजाइन के सहयोग से यह कठिन कार्य समय पर सम्पन्न हो पाया।

भारतीय रेल के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के अद्यतन दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न उन्नत सिग्नल सिस्टम से युक्त इस स्टेशन से होकर ट्रेनों का आवागमन और भी सुगम तथा सुचारू ढंग से होगा। साथ ही संरक्षा में भी बढ़ोतरी होगी। स्टेशन पर स्थापित किया गया अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम समग्र रूप से रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि में और सहायक होगा। जिससे ट्रेन की आवृति और गति दोनों में बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक, यातायात निरीक्षक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलिकॉम, सिग्नल सहित कई इंजीनियर एवं कुशल और अर्द्धकुशल कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट