परैया में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 02, 2026
- 23 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- जिला के परैया प्रखंड के ग्राम वंशराज बिगहा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस शुभ अवसर पर परैया खुर्द पंचायत के मुखिया श्री सुनील कुमार की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की जयंती आध्यात्मिकता, सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देती है।मुखिया श्री कुमार ने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध दोहे “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कथन मानव जीवन में पवित्रता, सच्चाई और सद्भाव का प्रतीक है। इसे अपनाकर समाज में भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा दिया जा सकता है।कार्यक्रम में समाजसेवी झकस जी, टीम के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सदस्य आदित्य कुमार, ई. मंतोष कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, पिंटू कुमार, आशुतोष कुमार, कुंदन कुमार, उत्तम कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु रविदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर