डिहुरा गाँव में पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने श्राद्ध कर्म में पहुंचकर दिवंगत उत्तमराज देवी को दी श्रद्धांजलि
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 28, 2026
- 31 views
संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट
टिकारी(गयाजी)-- अनुमंडल के डिहुरा गाँव में एस. एन. सिन्हा कॉलेज के पूर्व लिपिक गणेश सिंह की धर्मपत्नी उत्तमराज देवी (72) के निधन पर पूर्व मंत्री और हम प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने स्व. उत्तमराज देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर गाँव के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। डॉ. कुमार ने कहा कि माँ और जीवनसंगिनी का जाना अपूरणीय क्षति है और परिवार के साथ हर समय खड़े रहने का आश्वासन दिया।


रिपोर्टर