32 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


रोहतास।सोमवार को समय करीब 06:30 बजे सुबह में औथानाध्यक्ष सासाराम नगर को सूचना प्राप्त हुआ कि एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन नं0-BR-24PA9407 करगहर मोड़ सेक्रोरखा बाजार के तरफ जा रही है, जिसपर दो अज्ञात मादक पदार्थ तस्कर भी भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय, रोहतास के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-सासाराम के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करगहर मोड़ के समीपबस को रोक कर विधिवत तलाशी किया गया तो दो मादक पदार्थ तस्कर चंदन कुमार उम्र-24 वर्ष पिता मनोज साह , आनन्द कुमार उम्र 21 वर्ष पिता रामभद्र सिंह दोनों ग्राम रूपी थाना बड़हरी, जिला रोहतास को कुल 32 कि०ग्रा० गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद समानो का विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। पुछताछ के कम में पता चला कि ये दोनों फुलवारी उड़िसा से निलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर आ रहे थे। इस संदर्भ सासाराम नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गाँजा का Backward & Forward Link पता कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी:-

 चंदन कुमार उम्र-24 वर्ष पिता मनोज साह ग्राम रूपी थाना बड़हरी, जिला राहतास।आनन्द कुमार उम्र 21 वर्ष पिता रामभद्र सिंह ग्राम रूपी थाना बड़हरी, जिला रोहतास


बरामद समानो की विवरणीः-


गाँजा कुल-32 कि०ग्रा०


अनुमानित किमत करीब 15,00,000/- (पन्द्रह लाख) रूपया।


छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नाम निम्न प्रकार है।पु०नि० राजीव रंजन राय, थानाध्यक्ष, सासाराम नगर

पु०अ०नि०बिपुल कुमार, सासाराम नगर थाना,स०अ०नि०प्रभाकर कुमार, सासाराम नगर थाना

पी०टी०सी०-648 राजेश कुमार, सासाराम नगर थाना,गृहरक्षक-121351 बलीस्टर सिंह, गृहरक्षक-121393 गोरखनाथ सिंह सासाराम।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट