थाना बरसठी में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने किया ध्वजारोहण
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 26, 2026
- 107 views
बरसठी (जौनपुर)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर थाना बरसठी परिसर में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की अखंडता, एकता तथा भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और पूरे आयोजन का वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा


रिपोर्टर