पाराडाईज एकेडमी सह इंदिरा परशुराम सिंह महाविद्यालय बेलावं के प्रांगण में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 26, 2026
- 45 views
संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड के इंदिरा परशुराम सिंह महाविद्यालय बेलावं मइड़ाड़ के प्रांगण में वार्षिकोत्सव सह शिक्षण अधिगम सामग्री का आयोजन किया गया, सभा में छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो रामपुर दृष्टि पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति बिहार दक्षिणी प्रभारी अवध नारायण चौबे, पाराडाइज ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक सह इंदिरा परशुराम सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के सचिव संतोष कुमार, पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी चेनारी के पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी 10 + 2 के पूर्व प्रधानाचार्य श्री सत्यम कुमार मौजूद थे। साथ में इंदिरा परशुराम सिंह महाविद्यालय मइडाड़ के प्राचार्य डॉक्टर विजय कृष्ण, इंदिरा परशुराम सिंह महिला महाविद्यालय के प्राचार्य संजय तिवारी, पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी चेनारी के प्रधानाचार्य राजीव प्रताप सिंह, पैराडाइज किड्स प्ले के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह साथ में महाविद्यालय तथा विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए निदेशक श्री संतोष कुमार ने कहा कि वार्षिकोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि यह छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ चहुमुखी विकास होना चाहिए जिसमें शिक्षकों एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान है। सभा में उपस्थित मुख्य अतिथि दृष्टि पाठक ने कहा कि छात्रों को अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि वही हमारी विकास की मुख्य धारा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर हमेशा दृष्टि बनाए रखना चाहिए ताकि वो अपने रास्ते से भटक न सके, समझ में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के संगीत, नृत्य एवं नाट्य कला का प्रदर्शन किया जिसमें विद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का काफी योगदान रहा। छात्र-छात्राओं द्वारा सोशल मीडिया का दुष्परिणाम तथा वन है तो जीवन है जैसे सामाजिक जागरूकता प्रस्तुत्ती भी की गई जिसमें श्रेया सिंह, हैप्पी शर्मा, आस्था पांडेय, हिमांशु कुमार, आनंद कुमार ने भाग लिया। सभा का समापन श्री रामचंद्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान से किया गया।


रिपोर्टर