पुलिस प्रशासन के निगरानी में मां सरस्वती का प्रतिमा का हुआ शांतिपूर्ण विसर्जन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 24, 2026
- 35 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड में शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुख्यालय के बेलांव, सबार सहित ग्रामीण इलाकों में विसर्जन जुलूस निकाले गए। विभिन्न पूजा पंडालों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित प्रतिमाओं को सुसज्जित वाहनों पर रखकर भ्रमण कराया गया।
विसर्जन जुलूसों में शामिल युवा भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। "मां सरस्वती की जय" जैसे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रतिमाओं को रामपुर प्रखंड की दुर्गावती नदी और सोन उच्चस्तरीय नहरों तक ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ उनका विसर्जन किया गया।
विसर्जन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रामपुर की बीडीओ दृष्टि पाठक, करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार पासवान और बेलांव थाना प्रभारी चंद्रप्रभा दिनभर क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कहीं भी कोई अव्यवस्था नहीं हुई।
बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया कि उन्होंने धवपोखर, झाली और कुड़ारी सहित कई गांवों में विसर्जन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा समितियों को लाइसेंस के नियमों के अनुसार समय पर विसर्जन करने के निर्देश दिए।


रिपोर्टर