छिनतई में गोली मारी


रोहतास। जिले के शिवसागर थानाक्षेत्र के मड़कन गाँव के समीप रोड-लूटेरों द्वारा एक व्यक्ति से सोने की चेन छीनने के दौरान विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम-1 दिलीप कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम राकेश कुमार है,जो सासाराम का रहने वाला है। राकेश की अपनी दुकान रायपुर-चोर में है। घटना के दौरान उसे पैर में गोली लगी है,जिसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल बड़े अस्पताल में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने जोर देकर कहा है कि अपराधी बच नहीं पायेंगे। पुलिस ने अपराधियों को धर-दबोचने के लिए अपना जाल फैला दी है। अविलम्ब ही वे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट